न्यायपालिका को पीएमओ का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है: कांग्रेस

( 2342 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 23 07:01

न्यायपालिका को पीएमओ का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है: कांग्रेस

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल है और न्यायपालिका को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश के सामने ऐसे खतरों को उजागर करना है।रमेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य बढ़ती आर्थिक विषमता को उजागर करना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी लाभ के लिए कथित रूप से सामाजिक ध्रुवीकरण करने और देश में व्याप्त राजनीतिक तानाशाही को चिह्नित करना है।रमेश ने भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध का जिा करते हुए कहा, देश में अघोषित आपातकाल है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.