मिचेल, कॉनवे और सैंटनर के शानदार खेल से न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

( 2385 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 23 07:01

मिचेल, कॉनवे और सैंटनर के शानदार खेल से न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

रांची । डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारियों के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर की शानदार गेंदबाजी (चार ओवर में 11 रन पर दो विकेट) से न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 21 रन से हराया। मिचेल ने 30 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाये जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह (51 रन पर एक विकेट के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के बाद चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने इस ओवर से 27 रन बटोरे।
न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 176 रन बनाने के बाद भारत को नौ विकेट पर 155 रन पर रोक दिया। एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में 138 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने शानदार लय जारी रखते हुए 35 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 52 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर के अलावा माइकल ब्रेसवेल और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी दो विकेट लिये।
भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद में 50 रन बनाये जबकि सूर्यंकुमार यादव ने 34 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्को से 47 रन बनाये।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.