लुइसियाना में नाइट क्लब में गोलीबारी में 12 लोग घायल

( 2757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 23 06:01

लुइसियाना में नाइट क्लब में गोलीबारी में 12 लोग घायल

लुइसियाना के बैटन रग में एक नाइटक्लब में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि बाकी की स्थिति स्थिर है। गोलीबारी के सिलसिले में अभी कोईं गिरफ्तारी नहीं की गईं है। पुलिस प्रवक्ता सर्जेट अल जीन मैकनीले जूनियर ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे डायर बार एंड लाउंज में हुईं।अभी गोलीबारी के कारणों, पीिड़तों या जांच के बारे में कोई अतिरिक्त सूचना उपलब्ध नहीं है।बैटन रग के मेयर शैरन वेस्टन ब्रूम ने गोलीबारी को हिंसा का निंदनीय कृत्य करार दिया, जिसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.