बारिश और बर्फबारी के बाद कश्मीर में शीतलहर हुई तेज

( 1414 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 23 06:01

बारिश और बर्फबारी के बाद कश्मीर में शीतलहर हुई तेज

आसमान साफ रहने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई तथा गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नौ डि़ग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि चार दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार दोपहर से ही कश्मीर में सूरज लुकाछिपी का खेल खेल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से ३.४ डि़ग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया‚ जो शनिवार रात के १.० डि़ग्री सेल्सियस तापमान से नीचे है। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड़ में न्यूनतम तापमान शून्य से १.० डि़ग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से २.७ डि़ग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया‚ जबकि कुपवाड़़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से २.९ डि़ग्री नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़़ा में पिछली रात तापमान शून्य से ०.५ डि़ग्री कम था । बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से ९.६ डि़ग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रसिद्ध स्की–रिसॉर्ट जम्मू–कश्मीर में सबसे ठंड़ा स्थान रहा। सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर की भूमिका निभाने वाले पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से ४.७ डि़ग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को छोड़़कर अगले पांच दिनों में केंद्र शासित प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.