दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल

( 1814 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 23 06:01

दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक' पर सोमवार को सवाल उठाया और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी ‘नफरत' में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का ‘अपमान' किया है॥। उनके बयान से एक बड़़ा राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली और कहा कि यह उनका अपना विचार है तथा पार्टी के रुख को प्रदर्शित नहीं करता। जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़़ो यात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में २०१९ के एक आतंकी हमले में ४० सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़़ा। अपनी टिप्पणियों से अकसर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.