स्टार खिलाड़ी शिंगो कुनीदा ने संन्यास लिया

( 2863 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 23 08:01

स्टार खिलाड़ी शिंगो कुनीदा ने संन्यास लिया

मेलबर्न । व्हीलचेयर टेनिस के सबसे सफल खिलाड़ी शिंगो कुनीदा ने रविवार को खेल से संन्यास लेने की घोषणा की।
विश्व में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी 38 वर्षीय कुनीदा ने अपने करियर में 28 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते। उन्होंने 2022 में विंबलडन का खिताब जीतकर चारों ग्रैंडस्लैम में खिताब हासिल करके करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था।
जापान के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, तोक्यो पैरालंपिक में अपना सपना पूरा करने के बाद से ही मैं संन्यास के बारे में सोच रहा था। पिछले साल पहली बार विंबलडन एकल का खिताब जीतने के बाद मुझे महसूस हुआ प्रतिस्पर्धा करने की मेरी ऊर्जा अब बहुत कम बची है।
कुनीदा ने अपने करियर में 11 बार ऑस्ट्रेलियाईं ओपन का खिताब जीता।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.