लेडिज सर्किल ने वितरीत किये 500 कंबल

( 3017 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 23 15:01

लेडिज सर्किल ने वितरीत किये 500 कंबल

उदयपुर। मकर सक्रांति के उपलक्ष में लेडीज सर्किल इंडिया द्वारा दुबे फाउण्डेशन के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थानों पर मादड़ी,रेती स्टैंड, खालसा पब्लिक स्कूल ,सुखाडिया सर्कल ,सेलिब्रेशन मॉल व अन्य स्थानों पर 500 कंबल वितरीत किये।
इस सामाजिक परियोजना की संयोजक एवं दुबे फाउंडेशन की निर्देशिका श्रीमती श्वेता दुबे ने बताया कि सर्दी में ठिठुरते जरूरतमंदों लोगों को 500 कंबल वितरीत किये गये। कंबल वितरण का कार्य लेडीज सर्किल इंडिया व दुबे फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया।  इस अवसर पर चेयरमैन नेहा कोठारी, सचिव गरिमा बाबेल, लेडिज सर्किल 171 की सदस्या टीम से श्रीमती अदिति दद्दा, लवली अग्रवाल, साक्षी जैन और तबस्सुम पठान, सुरभि करणपुरिया और श्रीमती दीप्ति मुर्डि़या उपस्थित थीं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.