जैन सोश्यल ग्रुप ’अर्हम्‘ की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन 

( 2198 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jan, 23 04:01

महेन्द्र सिंघवी बने नये अध्यक्ष

जैन सोश्यल ग्रुप ’अर्हम्‘ की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन 

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप ’अर्हम्‘ के सभी सदस्यों का नव वर्श स्नेह मिलन समारोह यहां बडी रोड स्थित ऐश्वर्या रिसोट्र्स में रखा गया।
    अर्हम् ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आलोक पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर सत्र २०२३-२५ की नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें महेन्द्र सिंघवी अध्यक्ष, विनोद चन्डालिया सचिव, ओमप्रकाश पोरवाल उपाध्यक्ष, भगवती सुराणा कोशाध्यक्ष, संजय खिमावत सह सचिव, प्रकाश सुराणा पीआरओ एडमिन व श्री अजीत छाजेड पीआरओ ग्रीटिंग का मनोनयन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष आलोक पगारिया व निवर्तमान अध्यक्ष लादुलाल मेडतवाल सहित ११ सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई जिसमें सुमन डागलिया व उशा चव्हाण को महिला सदस्य के रूप में नामित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गये। छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति रही। बजरंग श्यामसुखा व कमल नाहटा ने सुमधुर गीतों से समां बांध दिया। सूर्यप्रकाश मेहता, विनोद कच्छारा, अक्षय बडाला, भगवती सुराणा, अभिशेक पोखरना ने विचार प्रकट किये। प्रारंभ में अध्यक्ष लादूलाल मेडतवाल ने सभी का स्वागत किया व संचालन मंत्री प्रकाश सुराणा ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.