उदयपुर मार्शल आर्ट्स संघ की मीटिंग में सत्र 2023 के खेल कैलेंडर का निर्धारण

( 3550 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jan, 23 14:01

उदयपुर मार्शल आर्ट्स संघ की मीटिंग में सत्र 2023 के खेल कैलेंडर का निर्धारण

उदयपुर। उदयपुर मार्शल आर्ट्स संघ की ओर वर्ष 2023 के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के आधार पर खेल कैलेंडर का निर्धारण करने हेतु एक बैठक का आज आयोजन कियागया। जिसमें उदयपुर के अलग अलग 10 एकेडमी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
पंकज चौधरी ने बताया कि मीटिंग के दौरान जनवरी माह में कराटे रेफरी सेमिनार, अप्रैल माह में ओपन राज्य स्तरीय कराटे चौंपियनशिप, सितंबर माह में ओपन नेशनल कराटे चौंपियनशिप , दिसंबर माह में एडवांस कुमिते कैंप का आयोजन निश्चित किया गया। शीघ्र ही कैलेंडर में मुक्केबाजी, किकबॉक्सिंग, ताइक्वांडो, ग्रेपलिंग, वियेत वु दाओ, लाठी खेल की गतिविधियों को भी जोड़ा जायेगा। मीटिंग के दौरान 9 सदस्यों को फाउंडर सदस्यों के ग्रुप में शामिल किया गया।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कराटे एकेडमी से विक्रम सहगल, द वॉरियर बॉक्सिंग क्लब से शुभम साहू, मार्काेस मार्शल आर्ट्स से मांगीलाल सालवी, लियो मार्शल आर्ट्स से मुकेश सुखवाल, सुरक्षा मार्शल आर्ट्स से संजू सिंह, वूमेन सेल्फ डिफेंस से आशीष शर्मा, वॉरियर ताइक्वांडो से कपिल सोनी, द रे मार्शल आर्ट्स से ललित वैष्णव, मातृभूमि कराटे भिंडर से गौरव कामरिया, आरसीकेके मार्शल आर्ट्स से पंकज चौधरी ने भाग लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.