1 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी गईं।

( 2783 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Dec, 22 06:12

1 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी गईं।

मत्स्य विभाग राजस्थान सरकार के नेतृत्व में पिछोला झील जिलाधीश द्वारा 1 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी गईं। उल्लेखनीय है कि झील प्रेमियों की मांग पर जिला प्रशासन ने विशेषज्ञों की एक समीति का गठन किया था जिसके द्वारा झील में जलीय वनस्पति के जैविक नियंत्रण हेतु 80 हजार ग्रास कार्प और 20 हजार कॉमन कार्प मछलियों की अंगुलिकाएँ छोड़ने की सलाह दी थी। जिलाधीश महोदय ने इस हेतु आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने उदयपुर में झीलों के नेसर्गिक सौंदर्य, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जलीय खरपतवार के जैविक नियंत्रण की प्रसंशा की और आने वाले समय में उदयपुर की अन्य झीलों में इस प्रयोग को दोहराने की सलाह दी। इस अवसर पर समिती के सदस्य पूर्व कुलपति एम पी यू ए टी, प्रो उमा शंकर शर्मा, मात्स्यकी महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ सुबोध शर्मा, श्री तेज शंकर पालीवाल, संयुक्त निदेशक मत्स्य विभाग श्री लायक अली, उपनिदेशक डॉ अकील अहमद, मत्स्य विकास अधिकारी सोनिका राठौड़ अन्य अधिकारी, मीडिया कर्मी व झील प्रेमी उपस्थिति थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.