पर्यावरण बचाने एवं भोजन की बर्बादी रोकने विषय पर निबंध प्रतियोगिता

( 5240 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Nov, 22 14:11

पर्यावरण बचाने एवं भोजन की बर्बादी रोकने विषय पर निबंध प्रतियोगिता

उदयपुर।  पर्यावरण बचाने एवं भोजन की बर्बादी रोकने विषय पर बालकों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 29 नवम्बर 2022 को सद्भाव सेवा फाउण्डेशन के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय बड़गांव में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेता बालिकाओं को स्टेशनरी एवं स्कूल बेग देकर पुरस्कृत किया गया।
 
  यह जानकारी देते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने बताया कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और यदि हम अपने भविष्य को अच्छा पर्यावरण नहीं दे सके और भोजन की बर्बादी रोकने की जानकारी नहीं दे सके तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भी पर्यावरण एवं भोजन बर्बादी रोकने विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विजेता बालिकाओं को पुरूस्कृत किया गया।
 
  इस अवसर पर आयोजित वार्ता में ओम अग्रवाल ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार रासायनिक खाद व अन्य रासायनिक उर्वरकों के कारण मिट्ठी की उर्वरता नष्ट हो रही है तथा प्रतिवर्ष 1.50 लाख करोड़ रूपये का भोजन बर्बाद हो रहा है। भोजन के उत्पादन में किसान तथा प्रकृति को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
 
आयोजित कार्यक्रम में बड़गांव सी.बी.ओ. मुकेश पालीवाल, वार्ड पंच विजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती नेहा सामर, विद्यालयी स्टॉफ सहित 200 से अधिक छात्राएं मौजूद थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.