राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का हुआ उद्घाटन

( 9071 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 22 13:11

उदयपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का हुआ उद्घाटन व आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज में वर्कशॉप का हुआ आयोजन

 राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का हुआ उद्घाटन

उदयपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का हुआ उद्घाटन व आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज में वर्कशॉप का हुआ आयोजन

चेस्ट विशेषज्ञों का 24 वाँ चार दिवसीय र्राष्ट्रीय कांफ्रेंस नेपकोन - 2022 दिनांक 10.11.22 गुरुवार से 13.11.22 रविवार तक उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज और रबीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गया है | आज दिनांक 10.11.22 गुरुवार को र्राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का भव्य उद्घाटन गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्व. श्रीमती नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में हुआ|

नेपकोन – 2022 का भव्य उद्घाटन  विशिष्ट अतिथि श्री जे.पी. अग्रवाल, चेयरमैन गीतांजली ग्रुप व चीफ पैट्रन, नेपकोन- 2022 , डा. राजीव जैन - कुलपति  राजस्थान यूनिवर्सिटी (जयपुर), प्रोफेसर आई. वी. त्रिवेदी - कुलपति मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (उदयपुर) के द्वारा किया गया साथ ही नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियनस(एन.सी.सी.पी. )के अध्यक्ष डा. राकेश भार्गव , सचिव डा. एस. एन. गॉड , नेपकोन- 2022 आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ एस. के.लुहाडिया, पेट्रन  डॉ लाखन पोसवाल, आर्गेनाइजिंग सेक्टेरी डॉ. महेंद्र कुमार एवम् डॉ अतुल लुहाडिया, इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आई.सी.एस.)के अध्यक्ष डा. डी. जे. रॉय , सचिव डा. राजेश स्वर्णकार एवम्  साइंटिफिक कमेटी के अध्यक्ष डॉ.एस.के.कटियार की गरिमामय उपस्तिथि डाइस पर रही|

इसके साथ ही आज दिनांक 10-11-2022 को आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में श्वास रोग विशेषज्ञों की नेपकोन- 2022  वर्कशॉप का विधिवत उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ लाखन पोसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया| जिसमें डॉ एस.के लुहाडिया, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ अतुल सी.मेहता, डॉ एस.एन गौड़, डॉ सूर्यकांत , डॉ विनोद जोशी उपस्थित रहे|

प्रथम दिन वर्कशॉप में देश- विदेश से 750 से अधिक पलमोनरी विशेषज्ञों ने भाग लिया| कार्यशाला में देश-विदेश के 250 से अधिक अनुभवी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञों ने इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं का लाइव (सजीव) प्रदर्शन किया| जिससे उपस्थित डॉक्टर प्रतिभागियों को व्यवहारिक रूप से स्वयं सभी प्रक्रियाओं को सीखने का अवसर प्रदान किया गया| इस प्रकार से कुल 13 वर्कशॉप्स का आयोजन प्रथम दिवस पर किया गया|


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.