विश्व खाद्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों को भोजन वितरण

( 2305 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 22 11:10

विश्व खाद्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों को भोजन वितरण

उदयपुर। लेडीज सर्किल इंडिया की ओर से विश्व खाद्य दिवस पर संजीवनी दिव्यांग आश्रम में 25 दिव्यंाग बच्चों को भोजन कराया गया।
उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल 171 की चेयरपर्सन तब्बसुम एस. पठान ने बताया कि लेडीज सर्किल इंडिया नेशनल इनिशिएटिव’ के तहत इस सर्किल ने संजीवनी दिव्यांग आश्रम में 25 बच्चों को भोजन करानें का निर्णय लिया। सचिव स्वाति दुर्गावत ने बताया कि इस परियोजना को क्रियान्वित करने का समग्र अनुभव दिल को छू लेने वाला था।
आश्रम में रह रहे सभी बच्चंे बहुत प्रतिभाशाली और बहुत अनुशासित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.