भगत सिंह कराटे कप में आरसीकेके मार्शल आर्ट्स के खिलाडियो ने जीते 24 पदक

( 4765 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Oct, 22 14:10

भगत सिंह कराटे कप में आरसीकेके मार्शल आर्ट्स के खिलाडियो ने जीते 24 पदक

उदयपुर  हाल ही उदयपुर के अटल बिहारी वाजपेई इंडोर स्टेडियम में आयोजित भगत सिंह कराटे कप में अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 6 रजत व 11 कांस्य पदक जीते।
उक्त प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक पंकज चौधरी ने बताया कि अलग अलग आयु व भार वर्ग में आराध्य चौधरी, भूविक दरक, दिव्यांक मेनारिया, नयनदीप राठौड़, करण मेनारिया, भव्या गुर्जर व प्रियांशी कुंवर ने स्वर्ण नैतिक जैन, युवराज गुप्ता, जयल जैन, कनिष्क पालीवाल, हिमांगी शाह व दिशा मेनारिया ने रजत, नक्ष नागदा, आरव गुप्ता, हेयांश खंडेलवाल, गर्व जैन, निवान पाल, गौरिक खंडेलवाल, पार्थ प्रताप, तन्वी गुर्जर व हर्षी जैन ने कांस्य पदक जीत शहर व राज्य का नाम रोशन किया। नयनदीप व निवान पाल ने काता में भी कांस्य पदक जीता।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.