सोनिया मैसुरू पहुंचीं, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी

( 2270 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Oct, 22 07:10

सोनिया मैसुरू पहुंचीं, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसूर पहुंच गईं। वह आगामी छह अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नईं दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यांम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं।राहुल गांधी और कांग्रेस के कईं अन्य नेताओं एवं कार्यंकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.