रेट्रो थीम पर थिरकी महिलायें,आज देशभक्ति थीम पर होंगे गरबे

( 1866 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Oct, 22 12:10

  रेट्रो थीम पर थिरकी महिलायें,आज देशभक्ति थीम पर होंगे गरबे

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में 9 दिवसीय नवरात्रि महामहोत्सव गरबा-2022 के तहत आज रेट्रो थीम पर गरबे का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं के साथ-साथ,युवा,युवतियां ,बालक-एवं बालिकायें थिरक उठी।
महिलाओं के साथ-साथ अन्य सभी प्रतिभागियों ने माता के भजनों पर डंाडियें का पूरा आनन्द लिया। प्रारम्भ में अतिथियों प्रमोद राठी,राकेश देवपुरा,राकेश काबरा ने माता की आरती कर आज के कार्यक्रम की शुरूआत की।
सांस्कृतिक मंत्री अभिषेक चेचानी ने बताया कि समाजजन ने बढ़़ चढ़ कर इस नौ दिवसीय कार्यकर्म में भाग लिया। अध्यक्ष आशीष अजमेरा ने बताया कि कल रविवार को गरबा महोत्सव में देश भक्ति की थीम रखी है जिसमे देश भक्ति गीतों पर गरबा महोत्सव मनाया जाएगां।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.