नीरजा मोदी ने धूमधाम से मनाई गांधी शास्त्री जयंती

( 2364 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Oct, 22 12:10

नीरजा मोदी ने धूमधाम से मनाई गांधी शास्त्री जयंती

उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में बड़े उत्साह के साथ गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत,नृत्य,नाटकआदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता अभियान से संबंधित नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया। इस नाटक का उद्देश्य था विद्यार्थियों को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक बनाना।



चेयरमैन डॉ महेंद्र सोजतिया ने बताया कि महात्मा गांधी साधारण से दिखने वाले असाधारण व्यक्ति थे, जिन्होंने अहिंसावादी सोच और सिद्धांतों से देश की सत्ता पलट दी। उन्होंने शास्त्री के बारे में कहा कि वे अनुशासित एवं कड़े नियमों का पालन करने वाले व्यक्तित्व के स्वामी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। अपने इन्हीं गुणों के कारण वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री बनें। भारत को स्वच्छ बनाना महात्मा गांधी का सपना था। वे सदैव लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित कर देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
निदेशिका साक्षी सोजतिया ने बताया कि गांधीजी के प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही हमारा देश आजाद हुआ। इसी प्रकार शास्त्री ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय होकर भाग लिया। उन्होंने देश को “जय जवान, जय किसान” का नारा भी दिया। अतः हमारा कर्तव्य है कि  हम देश के प्रति जिम्मेदार बनें। उन्होंने बच्चों को अहिंसावादी बनने और गांधीजी के आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.