सिंह की मदद से अदालत से फरार नाबालिग का फरार रेपिस्ट गिरफ्तार

( 1506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Oct, 22 07:10

सिंह की मदद से अदालत से फरार नाबालिग का फरार रेपिस्ट गिरफ्तार

कांस्टेबिल अशोक सिंह की मदद से अदालत से फरार नाबालिग का फरार रेपिस्ट गिरफ्तार के डी अब्बासी कोटा सितंबर।  एक दो वर्ष पूर्व के नाबालिग के अपहरण और रेप के आरोप में  न्यायालय के सजा देने से पहले ही सजा होने के डर से वकील को बुलाने के बहाने से न्यायालय से आरोपी फरफ हो गया जिससे अदालत में हड़कंप मच गया।  15 साल की किशोरी (पीड़िता) के परिजन ने गुमशदुगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसके मोहल्ले का ही नेपू उर्फ साजिद किशोरी को बहला फुसला कर इंदौर ले गया। पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।। आरोपी हाईकोर्ट से एक-दो महिने पहले ही जमानत पर छूटा था। मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई होनी थी। आरोपी नेपू सुबह कोर्ट पहुंचा था, लेकिन इस बीच वह गायब हो गया। न्यायाधीश के समक्ष आरोपी पेश नहीं। हुआ तो उन्होंने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.