फ्लोरिडा के तट के पास पहुंचा तूफान इयान

( 1733 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Sep, 22 07:09

फ्लोरिडा के तट के पास पहुंचा तूफान इयान

अमेरिका में इयान एक बेहद खतरनाक श्रेणी चार का तूफान बन गया है जो फ्लोरिडा के पश्चिमी तट के पास पहुंचने वाला है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिकों ने दी। मियामी में यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने बुधवार सुबह 5 बजे कहा कि इयान के प्रभाव से हवा करीब 220 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बह रही है। उसने कहा कि इयान वर्तमान में नेपल्स, फ्लोरिडा से लगभग 125 किलोमीटर पश्चिमदक्ष् िाण पश्चिम में केंद्रित है।इसने कहा कि इयान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते प्रांत के घनी आबादी वाले गल्फ कोस्ट के बोनिता बीच से ताम्पा बे के क्षेत्र के लिए संभावित खतरनाक तूफान की चेतावनी दी गईं है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.