पुर्तगाल को हराकर स्पेन अंतिम चार में

( 938 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Sep, 22 07:09

पुर्तगाल को हराकर स्पेन अंतिम चार में

मैड्रिड । लुईं एनरिके स्वेदश मे आलोचना झेलने के लिए तैयार थे। उन्हें पता था कि फुटबॉल विश्व कप के इतने करीब एक और निराशानक प्रदर्शन उनकी टीम और उनके काम पर सवाल खड़ा करेगा।
लेकिन इसके बाद अंतिम लम्हों में दागे गए एक गोल ने सब कुछ बदल दिया और स्पेन की टीम फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खुशी और प्रशंसा के साथ उतरेगी। स्पेन ने मंगलवार को 88वें मिनट में गोल दागकर पुर्तगाल के खिलाफ जीत के इंतजार को खत्म किया और नेशन्स लीग में अंतिम चार में जगह बनाईं। स्पेन के कोच एनरिके ने कहा, फुटबॉल में सवाल हमेशा नतीजों का परिणाम होते हैं। अगर हम 85वें मिनट में हार गए होते तो यह कहा जाता कि सब कुछ एक त्रासदी थी। अब यह सब अलग है। अलवारो मोराटा के अंतिम मिनटों में दागे गोल से स्पेन ने।-0 की जीत से ग्रुप ए2 में पुर्तगाल को पीछे छोड़ा और अगले साल जून में नीदरलैंड में खेले जाने वाले फाइनल्स में ाोएशिया, इटली और नीदरलैंड के साथ जगह बनाईं। पुर्तगाल ने 2019 में स्वेदश में प्रतियोगिता का पहला सत्र जीता था लेकिन तब से ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका है। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.