न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा

( 1784 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 22 10:09

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बंबईं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की है। शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान के अनुसार सोमवार को प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता में कॉलेजियम की बैठक हुईं। बयान में कहा गया है, उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 सितंबर, 2022 को हुईं अपनी बैठक में बंबईं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा की है। न्यायमूर्ति दत्ता को 22 जून, 2006 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता उच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.