विश्व कप हॉकी : भारत का पहला मैच 13 जनवरी को स्पेन से

( 1557 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 22 10:09

विश्व कप हॉकी : भारत का पहला मैच 13 जनवरी को स्पेन से

नईं दिल्ली । मेजबान भारत पुरष विश्वकप हॉकी में अपना शुरआती मैच प्रतियोगिता के पहले दिन 13 जनवरी को अपने से कम रैंकिंग के स्पेन के खिलाफ नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, राउरकेला में खेलेगा।
विश्व रैंकिंग में पांचवे नंबर पर काबिज तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत को इंग्लैंड (विश्व रैंकिंग छह), स्पेन (विश्व रैंकिंग आठ) और वेल्स (विश्व रैंकिंग 16) के साथ पूल डी में रखा गया है।
भारत अपना दूसरा मैच राउरकेला में ही 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा और इसके बाद वह भुवनेर में 19 जनवरी को वेल्स का सामना करेगा। अगले साल के शुरू में भारत में होने वाले विश्वकप हॉकी के मंगलवार को जारी कार्यांम के अनुसार पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे। इनमें भारत और स्पेन के अलावा रियो 2016 ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना का सामना दक्षिण अफ्रीका से जबकि विश्व के नंबर एक ऑस्ट्रेलिया का फ्रांस से होगा। ये दोनों मैच भुवनेर के कलिंग स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.