माता के भजनों पर डांडियों के साथ झूमी महिलायें

( 2150 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 22 05:09

माता के भजनों पर डांडियों के साथ झूमी महिलायें

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में 9 दिवसीय नवरात्रि महामहोत्सव गरबा-2022 के दूसरे दिन आज महिलाओं ने नीली रंग की साड़ियंा व बेस पहन जब पाण्डाल में उतरी तो माता के भजनों पर वे झूम उठी। आज के मुख्य अतिथि सीए गौरव देवपुरा व प्रमोद छापरवाल थे।
संगठन के मीडिया सचिव मनोज चेचानी व प्रतीक देवपुरा ने बताया कि आज का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माता की श्रंृगारित प्रतिमा के समक्ष की गई आरती के साथ हुआ। पाण्डाल में माता के भजनों पर महिलाओं व बच्चों के हाथ डांडियों के साथ बरबस ही उठ गये। कोषाध्यक्ष शिवम मूंदड़ा ने बताया कि ने बताया कि पाण्डाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।   


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.