खिलाड़ी तीन-चार साल अयास नहीं करने पर खेल के तरीके को भूल जाता है : विजय कुमार

( 1561 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Sep, 22 08:09

खिलाड़ी तीन-चार साल अयास नहीं करने पर खेल के तरीके को भूल जाता है : विजय कुमार

लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद वापसी करने वाले ओलंपिक रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने कहा कि तीन-चार साल तक अयास से दूर रहने पर खिलाड़ी खेल के तरीके को भूल जाता है। लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले इस पिस्टल निशानेबाज ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के करियर पर ध्यान देने के लिए निशानेबाजी से ब्रेक लिया था। इस दौरान उन्हें गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा जिसमें उनका अधिकांश समय और ध्यान लगा था। उन्होंने पिछले साल खेलों में फिर वापसी की। विजय ने कहा, निशानेबाजी से दूर होना मेरे लिए ज्यादा बड़ा मसला नहीं था क्योंकि मैं खुद को नौकरी की सुरक्षा मुहैया करा रहा था। मैं खेलों में फिर से नयी शुरआत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कईं चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इससे एक खिलाड़ी के तौर पर निशानेबाज कहीं खो गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.