ग्रामीण महिलाओं के लिए पशुपालन स्वरोजगार हेतु उत्तम व्यवसाय: डॉ. राजकुमार बेरवाल

( 1821 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Sep, 22 07:09

ग्रामीण महिलाओं के लिए पशुपालन स्वरोजगार हेतु उत्तम व्यवसाय:  डॉ. राजकुमार बेरवाल

श्रीगंगानगर, ग्राम पंचायत गुरुसर मोडिया सूरतगढ़ में एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर में पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ के प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार बेरवाल ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को, पशुपालन को वैज्ञानिक तरीके से करने के बारे में विस्तार से बताया इस समय पशुओं में फैली लंपी स्किन डिजीज के बचाव व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 डॉक्टर बेरवाल ने बताया ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के लिए बकरी पालन का व्यवसाय उत्तम है। बकरी पालन वैज्ञानिक विधि से करना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके डॉक्टर बेरवाल  ने पशुओं को संतुलित आहार बनाने का फार्मूला बताया तथा पशुओं को कर्मिनाशक दवा हर 3 माह में देने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर में कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा ढाका एवं सहायक कृषि अधिकारी श्री सुनील यादव ने कृषि के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। शिविर में लगभग 50 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। अंत में डॉ. बेरवाल ने महिलाओं से प्रशिक्षण में बताए हुए विषय मैं से प्रश्नोत्तरी किया वह प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही महिलाओं को पारितोषिक किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.