दिल्ली में अब हों सकेंगे बांके बिहारी जी और खाटू श्याम जी के दर्शन

( 5479 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Aug, 22 04:08

-नीति गोपेंद्र भट्ट-

दिल्ली में अब हों सकेंगे बांके बिहारी जी और खाटू श्याम जी के दर्शन

नई दिल्ली I  नई दिल्ली के आश्रम चौक पर स्थित जयराम आश्रम में श्री बांकेबिहारी जी और श्री खाटूश्याम जी की मूर्तियों की वैदिक परम्पराओं के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही अब दिल्ली में ही बांके बिहारी जी और खाटू श्याम जी के दर्शन होने लगे है।

दिल्लीवासियों को यह सुविधा दिल्ली में राजस्थानियों की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान के चेयरमेन ओ पी बगला और श्री जयराम आश्रम हरिद्वार के महाराज ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की पहल पर शुरू हो गई है । 

श्री जयराम आश्रम हरिद्वार के महाराज ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने इस मौके पर भक्त गणों को अपने अमृत वचनों से लाभान्वित किया और सभी को अपना आशीर्वाद और प्रसाद प्रदान किया।

इस मौके पर कथा वाचक मानस पुत्र अजय याज्ञनिक राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता और संस्थान के सदस्य गण सपरिवार उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्री बांके बिहारी जी और श्री खाटू श्याम जी के लाखों अनुयायी हैं। इन प्रतिमाओं की स्थापना से ये अनुयायी गदगद हैं।

*19 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव*

राम कृष्ण सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष ओ पी बागला ने बताया कि संस्थान इस बार 19 अगस्त को अपना जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समारोह भी ठाकुर जी के सानिध्य में जयराम आश्रम में ही आयोजित करेगा।सभी सदस्य भगवान का अभिषेक भी कर सकेंगे।

*21 अगस्त 22 को चक्रव्यूह नाटक का होगा मंचन- नितीश भारद्वाज सहित महाभारत सीरियल के कलाकार आयेंगे दिल्ली*

संस्था के प्रधान पुष्पेन्द्र गोयल ने बैठक में बताया कि संस्था  आगामी 21 अगस्त 22 को  दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट सिविक सेंटर में ‘चक्रव्यूह’ नाटक का मंचन भी करायेगीं  I अतुल्य कौशिक के निर्देशन में होने वाले ढाई घण्टे के इस विशेष शो में महाभारत सीरियल में  श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले जाने माने कलाकार नितीश भारद्वाज मुख्य भूमिका निभायेंगे और इसमें मुंबई के कई जाने माने कलाकार इस नाटक में भाग लेने विशेष रूप से नई दिल्ली आएंगे I


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.