हरियाली तीज व पौधरोपण के साथ मनाया सावन उत्सव

( 4263 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Aug, 22 01:08

हरियाली तीज व पौधरोपण के साथ मनाया सावन उत्सव

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब की ओर से आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में हरियाली तीज व पौधरोपण के साथ सावन उत्सव मनाया।
आशा कोठारी ने बताया कि महिलाओं ने हाउजी, गेम्स व गीत का आनन्द उठाया। गेम्स बादल, बरखा व सावन टीम क्रमशःप्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रही।
क्लब संरक्षिका जनक बांगड़ ने विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किये।सभी महिलाओं को तिरंगा दिया गया। इस अवसण्र पर आभा झवंर,सुनीता शर्मा,आदि पदाधिकारी मौजूद थे। सभी महिलायें हरी साड़ियां पहन कर आयी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.