भारतीय महिला टीम फोर्स स्पर्धा के फाइनल में

( 2820 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Aug, 22 07:08

भारतीय महिला टीम फोर्स स्पर्धा के फाइनल में

बर्मिघम । भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने सोमवार को यहां महिला फोर्स (चार खिलाड़ियों की टीम) स्पर्धा के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16- 13 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना एतिहासिक पहला पदक पक्का किया। भारतीय टीम पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल में पहुंची है। लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमोनी सेकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भारतीय महिला फोर्स टीम मंगलवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।भावुक रूपा रानी ने स्पर्धा के बाद कहा, हम सिर्फ शब्दों में अपने अहसास को बयां नहीं कर सकते। हमने एक टीम के रूप में चुनौती दी और हमारा सफर यहीं खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इसी तरह का खेल दिखाना होगा और वह करना होगा जो हमने पहले कभी नहीं किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.