दंत चिकित्सा में कम्प्यूटर साधित तकनीकी पर हुई कार्यशाला       

( 3838 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 22 12:07

दंत चिकित्सा में कम्प्यूटर साधित तकनीकी पर हुई कार्यशाला       

उदयपुर। दर्शन डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक कंप्यूटर साधित सृजन तकनीक पर कार्यशाला आयोजित हुई।              कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ जे के तायलिया ने चिकित्सकों को संबोधित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। दिल्ली से आए डॉ. यश राज बहादुर ने दंत चिकित्सा के बारे में महत्वपूर्ण व जरूरी बातें साझा की। कार्यशाला में डिजिटल स्कैनर, मिलिंग और लेजर तकनीक का प्रदर्शन किया गया।  डॉ.मीनाक्षी खंडेलवाल, प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को नई तकनीकों से अवगत कराया। आयोजन सचिव, डॉ विकास पुनिया ने कंप्यूटर साधित सृजन तकनीक के इस्तेमाल से सबको अवगत कराया। अंत में डॉ आनंद पोरवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में लगभग दो सौ से अधिक दंत चिकित्सक, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र शामिल होकर लाभान्वित हुए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.