भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराया

( 2355 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 22 09:07

भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराया

बर्मिघम । भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां अपने से निचली रैंकिंग की घाना टीम को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में जीत से अपने अभियान की शुरूआत की। सविता पूनिया की अगुआईं वाली टीम हालांकि पूल ए के अपने पहले मैच में इतनी प्रभावशाली दिखायी नहीं दी। टीम के लिये गुरजीत कौर ने तीसरे और 39वें मिनट में दो गोल किये जबकि नेहा गोयल ने 28वें, संगीता कुमारी ने 36वें और सलीमा टेटे ने 56वें मिनट में मैदानी गोल दागे।

भारत ने हालांकि मैच के सभी विभागों में दबदबा बनाया लेकिन पहले दो द्रार्टर में उनका प्रदर्शन खराब रहा जिसमें घाना के डिफेंस ने मजबूत प्रदर्शन कर अपने से ऊंची रैंकिंग की टीम को निराश किया।

भारत के लिये सबसे ज्यादा हताशाजनक मिडफील्ड और अग्रिम पंक्ति के बीच कमजोर कड़ी रही।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.