रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे जी-7 देश: बिडेन

( 3562 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 22 08:06

रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे जी-7 देश: बिडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रविवार को कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। यूोन पर रूस के हमले के बाद लगाए जा रहे प्रतिबंधों की कड़ी में यह नईं पाबंदी होगी। दुनिया के सात प्रमुख विकसित देशों के संगठन जी-7 की जर्मनी में म्यूनिख के पास एलमौ में शिखर बैठक होने वाली है। इसी बैठक में रूस से सोने के आयात पर पाबंदी लगाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अनुमान है कि मंगलवार को जी-7 देश इस बारे में अंतिम फैसला ले लेंगे। बिडेन और अन्य विकसित देशों के प्रमुख शिखर सम्मेलन में इस बात पर चर्चा करेंगे कि रूस-यूोन युद्ध के बीच ऊर्जा आपूर्ति को किस तरह सुरक्षित किया जाए। इसके अलावा दुनिया की अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ती मुद्रास्फीति पर काबू पाने के तरीकों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बिडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यांत है। ऐसी स्थिति में रूस से सोने का आयात प्रतिबंधित किए जाने से रूस के लिए वैश्विक बाजारों में शिरकत कर पाना मुश्किल हो जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.