आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को वुचलने के प्रयास किए गए : मोदी

( 2047 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 22 07:06

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को वुचलने के प्रयास किए गए : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोईं और उदाहरण खोजना मुश्किल है, जहां लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से तानाशाही मानसिकता को हराया।रेडियो पर प्रसारित अपने मन की बात कार्यांम में मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को भी सराहा। उन्होंने इन-स्पेस की स्थापना का जिा किया, जो अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के लिए अवसरों को बढ़ावा दे रहा है।आपातकाल की 47वीं बरसी के एक दिन बाद उसके बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि उस दौरान जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता सहित सभी अधिकार छीन लिए गए थे तथा न्यायपालिका व मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर शिकंजा कस दिया गया था। देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लागू करने की घोषणा की गईं थी, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। 21 मार्च 1977 को आपातकाल हटा लिया गया था। मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, आपातकाल के दौरान सभी अधिकार छीन लिए गए थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.