मुर्मू के एक जुलाई से प्रचार अभियान शुरू करेंगी!

( 1571 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 22 07:06

मुर्मू के एक जुलाई से प्रचार अभियान शुरू करेंगी!

नई दिल्ली  । राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक जुलाई से जनजातीय आबादी वाले राज्य से चुनाव प्रचार शुरू कर सकती हैं। सूत्रों ने रविवार को कहा‚ इस बात के अंतिम निर्णय के लिए चर्चा जारी है कि मुर्मू १८ जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना अभियान किस राज्य से शुरू करेंगी । इस बीच मुर्मू विभिन्न पार्टियों के नेताओं से फोन पर संपर्क कर उनका समर्थन मांग रही हैं। सूत्रों ने कहा‚ वह आने वाले दिनों में तमिलनाड़ु की सत्तारूढ  पार्टी द्रमुक और तेलंगाना की सत्तारूढ  टीआरएस जैसे विपक्षी दलों के नेताओं से बात कर सकती हैं। मुर्मू ने शनिवार को झामुमो के प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा था ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.