सबसे कमजोर तबके के जीवन में बदलाव लाना ही वास्तविक विकास: तोमर

( 2288 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 22 07:06

सबसे कमजोर तबके के जीवन में बदलाव लाना ही वास्तविक विकास: तोमर

नई दिल्ली। केंद्रीय वृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिह तोमर ने कहा है कि विकास की जब बात हो तो दृष्टि सर्वागीण होना चाहिए। विकास का मतलब सिर्प सड़के या घर बनाना ही नहीं होता बल्कि समाज के सबसे कमजोर तबके के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएं, तभी सार्थकता है और यहीं वास्तविक विकास है। उन्होंने कहा कि एक लंबे कालखंड के बाद नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री का नेतृत्व मिला है, जिनमें वुछ कर गुजरने की तमन्ना है, उनमें श्रेष्ठ भारत की कल्पना है और इसे साकार करने का जज्बा भी है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात सोशियो स्टोरी संस्था द्वारा आयोजित इंडिया सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में कही। केंद्रीय वृषि राज्य मंत्री श्री वैलाश चौधरी विशेष अतिथि थे।तोमर ने कहा कि हमारे देश में बड़ी आबादी है, जिन्हें सुविधाएं मुहैया कराते हुए विकसित भारत का निर्माण तभी संभव होगा, जब इसमें सभी लोग मिलकर योगदान दें, सभी के वंधे- सभी के कदम, हर व्यत्ति-हर क्षेत्र इसमें साथ निभाएं। मनुष्य जीवन का सदुपयोग समाज के हित, प्रवृति की रक्षा, देश की सेवा और देश को निरंतर उत्कृष्टता की ओर ले जाने में होना चाहिए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.