सोना में 133 रूपए की गिरावट

( 2461 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 22 08:06

सोना में 133 रूपए की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों गिरावट के कारण दिल्ली सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना का भाव 133 रूपये घटकर 50,719 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,852 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 664 रूपये टूटकर 59,781 रूपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,445 रूपये प्रति किलोग्राम रहा था।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.