इस साल आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद: मोदी

( 2646 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 22 10:06

इस साल आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है और यह इसे सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाएगी। मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार 2025 तक 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का जिा करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन के तहत 1500 अरब डॉलर के निवेश के अवसर हैं। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, हम इस साल वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद कर रहे हैं, जो हमें सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.