रोनाल्डो एशियाईं चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

( 2249 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 22 09:06

रोनाल्डो एशियाईं चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

नईं दिल्ली । रोनाल्डो सिंह ने बुधवार को यहां एशियाईं ट्रैक चैम्पियनशिप के अंतिम दिन सीनियर वर्ग की स्प्रिंट स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर इतिहास रच दिया, वह महाद्वीपीय टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट बन गये।
रोनाल्डो की उपलब्धि महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में किसी भारतीय साइकिलिस्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।बुधवार को उन्होंने जापान के अनुभवी राइडर केंटो यामासाकी को कड़ी चुनौती दी लेकिन दूसरा स्थान ही हासिल कर सके। यामासाकी ने लगातार रेस में रोनाल्डो को पछाड़ कर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया।  
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.