घरेलू हवाईं यात्री यातायात मईं में लगभग पांच गुना बढ़ा

( 3638 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 22 09:06

घरेलू हवाईं यात्री यातायात मईं में लगभग पांच गुना बढ़ा

मुंबईं । घरेलू हवाईं यात्री यातायात में भारी सुधार देखने को मिला है और मईं में भारतीय विमानन कंपनियों ने स्थानीय मार्गो पर 1.20 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। डीजीसीए द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक यह आंकड़ा सालाना आधार पर पांच गुना अधिक है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार मईं 2021 में घरेलू हवाईं यात्री यातायात केवल 21 लाख था।
आंकड़ों के मुताबिक मईं 2022 में सबसे अधिक 57.9 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ लगभग 70 लाख यात्रियों को इंडिगो ने अपनी मंजिल तक पहुंचाया। इसके बाद 12.76 लाख यात्रियों के साथ मुंबईं स्थित गो फर्स्ट का स्थान रहा। गो फर्स्ट की घरेलू हवाईं यात्री यातायात में 10.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.