तेल खली का निर्यांत अप्रैल में 10 प्रतिशत बढ़कर 3.34 लाख टन पर

( 3685 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 22 08:05

तेल खली का निर्यांत अप्रैल में 10 प्रतिशत बढ़कर 3.34 लाख टन पर

नई दिल्ली । रैपसीड खली का अधिक निर्यांत होने की वजह से तेल खली का निर्यांत अप्रैल में 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.34 लाख टन हो गया। उदृाोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईंए) ने एक बयान में कहा कि अप्रैल, 2022 में तेल खली का निर्यांत 3,33,972 टन (अस्थायी) दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी महीने में 3,03,705 टन था। रैपसीड खली का निर्यांत अप्रैल के दौरान बढ़कर 2,29,207 टन हो गया, जो मार्च 2022 में 93,984 टन था। एसईंए ने बताया कि तेल खली का निर्यांत पिछले वित्त वर्ष में घटकर 23.8 लाख टन रह गया, जो इससे पिछले साल में 36.8 लाख टन था। मूल्य के संदर्भ में, निर्यांत अपने पहले के 8,900 करोड़ रपये से घटकर पिछले वर्ष 5,600 करोड़ रपये का रह गया। चालू वर्ष (2022-23) में तेल खली का निर्यांत कम रहने की संभावना है। घरेलू बाजार में सोयाबीन की ऊंची कीमत के कारण सोयाबीन खली के मामले में भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कहीं अधिक महंगा बैठता है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.