बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण

( 3273 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 22 14:05

बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण

उदयपुर। राजस्थान महिला विद्यालय में स्व0 यशवंत जी कोठारी की स्मृति में नवीन बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया। जिसका लोकार्पण तेजसिंह धाकड़ के हाथों सम्पन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि इस कोर्ट के निर्माण में ् तेजसिंह धाकड़ द्वारा रूपये 5 लाख का सहयोग प्रदान किया गया। देश में लागू नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप राजस्थान महिला विद्यालय में खेलों के प्रोत्साहन हेतु खेल मैदान का विस्तार व नवीनीकरण किया गया है, जिस पर  25 लाख रूपये खर्च किये गये हैं। अगले सत्र् से संस्था द्वारा एक स्पोर्ट एकेडमी प्रारम्भ किये जाने की घोषणा इस अवसर पर की गई।
शक्तावत ने बताया कि महिला शिक्षा के क्षेत्र में गत् 106 वर्ष से समर्पित इस संस्था में नवीन विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं की संस्था सदा आभारी रहेगी। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कोठारी, संस्था मंत्री नितिन हिंगड़,वित्तमंत्री डॉ0 दिव्यप्रभा नागर, नितिन कोठारी, विपिन कोठारी, श्रीमती वंदना धाकड़ एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.