पेट्रोल–ड़ीजल पर टैक्स घटाने की बजाज ने की वकालत

( 3306 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 22 07:05

पेट्रोल–ड़ीजल पर टैक्स घटाने की बजाज ने की वकालत

सीआईआई के अध्यक्ष संजीव बजाज ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और राज्यों के आपसी सहयोग से वाहन ईंधन पर कर घटाना चाहिए। बढती महंगाई की वजह से ऐसा करना जरूरी है। बजाज ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार ने पेट्रोल और ड़ीजल पर कर ऐसे समय बढ़या था जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम निचले स्तर पर थे। इसे वापस लिया जाना चाहिए | उन्होंने कहा‚ ‘यह पूरी तरह स्पष्ट है कि मुद्रास्फीति की एक प्रमुख वजह तेल है। हमने देखा है कि कच्चे तेल के दाम बढने से पेट्रोल महंगा हुआ है। हमने इसका मुद्रास्फीति पर असर देखा है और इसे पलटने की जरूरत है।' बजाज ने कहा‚ ‘हम जानते हैं कि केंद्र और राज्यों दोनों का कराधान काफी ऊंचा है। हमने देखा कि जब कच्चे तेल के दाम नीचे आए‚ उस समय इसकी दरें बढ गईं। अब तेल के दाम चढ गए हैं‚ हमारा मानना है कि इसपर सहयोगपूर्ण तरीके से विचार–विमर्श की जरूरत है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.