गौहर खान का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज

( 3371 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 May, 22 07:05

गौहर खान का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज

मुंबई  । मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान का नया म्यूजिक वीडियो खैर करे रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में गौहर खान के साथ उनके पति और एक्टर जैद दरबार नजर आ रहे हैं। टिप्स पंजाबी द्वारा निर्मित खैर करे गाने को अफसाना खान और सिद्धू मूसे वाला ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स राज फतेहपुर ने लिखे है और म्यूजिक सनी विक ने दिया है। अपने अनुभव को शेयर करते हुए‚ गौहर खान कहती हैं‚ टिप्स म्यूजिक के साथ काम करना एक सम्मान की बात थी। मैंने पहाड़ों में शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया। कोई भी व्यक्ति इस गाने से आसानी से जुड़ पाएगा। जैद दरबार ने म्यूजिक वीडियो को लेकर कहा‚ गाने की शूटिंग के दौरान हमें यह काम से ज्यादा एक वेकेशन महसूस हुआ। प्यार करने वालों के लिए खैर करे बेहद खास सान्ग है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.