हम लोगों को जोड़़ते हैं‚ भाजपा बांटती हैः राहुल

( 1693 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 May, 22 05:05

हम लोगों को जोड़़ते हैं‚ भाजपा बांटती हैः राहुल

जयपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी जहां लोगों को जोड़़ती है‚ वहीं भाजपा उन्हें बांटने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ‘दो हिंदुस्तान' बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है‚ जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिले॥। राहुल गांधी सोमवार को बांसवाड़़ा के ग्राम कराना (बिछावाड़़ा) में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा‚ देश में दो विचारधाराओं की लड़़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है‚ जो कहती है कि सबको जोड़़कर चलना है‚ सबकी इज्जत करनी है‚ सबका इतिहास‚ सबकी संस्कृति की रक्षा करनी है। दूसरी तरफ भाजपा है‚ जो लोगों को बांटने का काम करती है‚ उन्हें कुचलने– दबाने का काम करती है‚ जो आदिवासियों के इतिहास तथा संस्कृति को दबाने व मिटाने का काम करती है॥। उन्होंने कहा‚ यह लड़़ाई आज हिंदुस्तान में चल रही है। हम जोड़़ने का काम करते हैं‚ वे बांटने का काम करते हैं। हम कमजोर लोगों की मदद करते हैं‚ वे बड़़े चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.