भारतीय शक्ति खेल संघ में प्रीतम सिंह ने जीते 6200/-

( 2397 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 22 05:05

भारतीय शक्ति खेल संघ में प्रीतम सिंह ने जीते 6200/-

भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में जयपुर के रहने वाले पावर लिफ्टर प्रीतम सिंह ने 6200 रुपए जीतकर सभी को अचंभित कर दिया। पावरलिफ्टर प्रीतम सिंह ने बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रीतम सिंह ने 150 किलो की बेंच पर लगाने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन कुछ ज्यादा गर्मी की वजह से वे केवल 145 किलो वजन नहीं उठा पाए और दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में भी ज्यादा गर्मी होने की वजह से प्रीतम सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए और वहां पर भी उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दोनों प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर आने के बावजूद प्रतियोगिता के अनुसार पावर लिफ्टर प्रीतम सिंह को 3100/-,3100/- रुपए के नगद पुरस्कार दिए गए और उनकी झोली में पूरे 62 सो रुपए का नगद पुरस्कार पहुंच गया। पावर लिफ्टर प्रीतम सिंह बेहद खुश नजर आए और इसी तरह से आगे भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.