तेरापंथ धर्मसंघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

( 2192 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 May, 22 11:05

अर्जुन खोखावत अध्यक्ष, विनोद कच्छारा मंत्री बने

तेरापंथ धर्मसंघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन बुधवार को तेरापंथ भवन नाइयों की तलाई में हुआ। नवकार मंत्र के जाप के साथ प्रारंभ हुई बैठक में सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। मंत्री विनोद कच्छारा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंघवी ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इसके बाद सभा अध्यक्ष ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा कर मंच चुनाव अधिकारी को सौंप दिया। चुनाव अधिकारी सूर्यप्रकाश मेहता ने एक मात्र नामांकन होने पर सर्वसम्मति से अर्जुन खोखावत को पुन: अध्यक्ष घोषित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने विनोद कच्छारा को पुन: मंत्री बनाने की घोषणा की। विघ्न हरण जाप के साथ बैठक संपन्न हुई। संचालन विनोद कच्छारा ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.