अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया साप्ताहिक जेल निरीक्षण

( 1682 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 22 05:04

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया साप्ताहिक जेल निरीक्षण

प्रतापगढ़।  माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री शिवप्रसाद तम्बोली सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक जेल निरीक्षण किया गया।
        दौराने निरीक्षण जेल की साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था का जायजा लिया गया।         जेल प्रशासन ने बताया कि जिला कारागृह में 325 बंदियों की क्षमता है एवं वर्तमान में 389 बंदी जेल में मौजूद है। निरीक्षण में कोई भी बंदी गंभीर रूप से बीमार नहीं पाया गया।
        दौराने निरीक्षण रसोईघर में सायंकालिन भोजन की तैयारी की जा रही थी जिसका जायजा भी श्री तम्बोली द्वारा लिया गया। शाम के भोजन में रविवार की स्पेशल डाईट खीर बनाया जाना पाया गया। 
        सचिव ने समस्त सीसीटीवी कैमरे के संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये। 
    सचिव द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रणाली (एस.ओ.पी.) की पालना करने मास्क व सैनेटाईजर के उपयोग करने हेतु हिदायत दी गयी। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.