कबड्डी हमारा परंपरागत खेल-जोशी

( 2962 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 22 03:04

कबड्डी हमारा परंपरागत खेल-जोशी

चित्तौड़गढ़| कबड्डी हमारा परंपरागत खेल है और इस खेल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सांसद खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में आयोजित बस्सी मंडल की प्रतियोगिता के दौरान शुभारंभ के अवसर पर कही।
          सांसद खेल महाकुंभ बस्सी मंडल का शुभारंभ शुक्रवार सांय बस्सी के विद्यालय मैदान पर सांसद सी.पी.जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन से रूद, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरीश चंद्र सिंह बस्सी, मंडल महामंत्री सोहन लाल खटीक, रामेश्वर धाकड़ के आतिथ्य में हुआ 19 पंचायतों की पहुंची टीमों में से रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में नेतावल गढ़ पाछली की टीम ने आंवलहेड़ा को 35-29 से पराजित कर मंडल विजेता बनने का अवसर प्राप्त किया।
         इस अवसर पर सांसद सी.पी.जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार खेलों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है चित्तौड़गढ़ में इंदौर स्टेडियम सहित परंपरागत एवं ग्रामीणों को भी भारत सरकार के खेलकूद केंद्र आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले मई माह में लोकसभा स्तर क्या एक भव्य आयोजन खेलों को लेकर हो रहा है इससे की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।आगंतुक अतिथियो का स्वागत भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यशवंत पुरोहित, गजेंद्र प्रताप सिंह बस्सी, रामस्वरूप पुरोहित, गोपाल चौबे ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, सरपंच मुकेश गुर्जर, रामेश्वर धाकड, राजेंद्र सिंह अभयपुर, नवीन सुखवाल, शुभम सुखवाल, अर्जुन बैरवा,हिम्मत सिंह भाट खेडा, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.