राजीविका से आत्मनिर्भर बने महिलाए-जोशी

( 2626 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 22 10:04

राजीविका से आत्मनिर्भर बने महिलाए-जोशी

चित्तौड़गढ़  / केन्द्र पोषित राजीविका के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने सांसद जनसुनवाई केन्द्र चित्तौड़गढ़ पर राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद के दौरान कही।
         सांसद सी.पी.जोशी से संवाद एवं भेंट के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे शहद, अचार, मसालें, गर्म मसाला, चप्पल, सर्फ, डिशवॉश, गुड़, घी, टोकरी, हेण्डीक्राफट उत्पाद जैसे क्लच पर्स, ऐप्रिन, पर्स, बैग आदि का भी प्रदर्शन किया गया। सांसद जोशी ने इसके लिए महिलाओं को हरसंभव योजना से  सहायता के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद व महिलाओं की उत्पाद के साथ रैली निकालने हेतु चर्चा हई।
        सासंद जोशी ने मई माह में सांसद खेल महाकुंभ खेलकूद प्रतियोगिता में राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद बिक्री व ब्राण्डिंग में हर सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।
      सांसद जोशी से राजीविका समूह की महिलाओं ने उदयपुर एयरपोर्ट पर भी समूह सहायता समूह के उत्पाद बिक्री हेतु स्टॉल, केन्टीन हेतु आग्रह किया इस पर सांसद जोशी ने यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया। केन्द्र की योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो, इसका भरपूर प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक उत्पाद संबंधी कार्य करें व केन्द्र की सभी योजनाओं से लाभान्वित हो इसका भी प्रयास किया जाएगा।
        इस अवसर पर स्वयं सहायता समुह की महिलाओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया कि मोदी सरकार की इन जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से महिलाओ को आगे आने का अवसर मिला एवं महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हर स्थिति का सामना करने में सक्षम है।
राजीविका स्वयं सहायता समूह में इन योजनाओ के तहत महिलाऐ लाभ प्राप्त कर सकती हैः-
NRLM LIVELIHOOD के अंतर्गत जैविक खेती और बेहतर पशुपालन का कार्य हो रहा है
SVEP- स्टार्ट अप विलेज एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम) इसके अंतर्गत छोटे छोटे उद्योग संचालित किए जा रहे है।
AGEY (आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना) - इसके अंतर्गत 6 सवारी गाड़िया संचालित है।
PMFME (प्रधानमंत्री सूक्षम खाद्य उन्यन योजना) इसके अंतर्गत खाद्य पदार्थ के उत्पाद के सम्बंध में 40000 रु ब्रांडिंग ओर पैकिंग हेतु कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल 18 लाख रु समूहों को प्राप्त हुए है।
          इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला प्रबंधक गिरिराज, बीपीएम सीता नागर, बाबूलाल, आरपीआरपी अनिता जोशी व सभी 11 ब्लॉक से महिलाएं उपस्थित हुईं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.