वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण किया

( 1195 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Apr, 22 04:04

वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण किया

प्रतापगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के सचिव शिव प्रसाद तम्बोली (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित वन स्टाॅप सखी सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संधारित किये जाने वाले रिकाॅर्ड को देखा गया एवं वांछित निर्देश दिये गये। साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा गया, जो संतोषप्रद पाई गई। निरीक्षण के दौरान काउंसलर टीना मालवीय, आई.टी. वर्कर दीपशिखा उपाध्याय एवं सुरक्षा गार्ड लालूराम रैदास उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान एक भी महिला संेटर पर आश्रय लिये नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान ए0डी0जे0 तम्बोली द्वारा उपस्थित स्टाॅफ को आश्रित महिलाओं हेतु खाने-पीने, रहने की व्यवस्था, काउंसलिंग, पुलिस सहायता आदि के बारे में निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित योजनाओं से आश्रित महिलाओं को जोड़ने हेतु भी निर्देशित किया। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.