नीरजा मोदी में ग्लोबल ट्रॉट कार्निवल का आज अंतिम दिन

( 3169 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Feb, 22 08:02

नीरजा मोदी में ग्लोबल ट्रॉट कार्निवल का आज अंतिम दिन

उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में आज शनिवार को ग्लोबल टाट कार्निवल का चेयरपर्सन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने उद्घाटन करते हुए इसका आगाज किया।
शहरवासी क्रार्यकम में अपने बच्चों के साथ कार्निवल की भव्यता का आनन्द लेने आए। विद्यालय में प्रवेश करते ही भारतीय सभ्यता की झलक दिल्ली शहर के भव्य रूप में हुई। आई वी आर के तहत बच्चंे पूरे ब्रहाम्ड व समुद्री जीवन से परिचित हुए। उसके बाद सभी नीरजा मोदी इन्टरनेशनल एयर पोर्ट से टिकट ले कर हवाई यात्रा से इटली ,जापान व इजिप्ट की यात्रा करने निकलें। इन देशो की संस्कृति व जन जीवन को देखा। जापान में बुलेट ट्रेन व जापानी समुराई योद्धा ,इटली में वैनिस व नेपल पिज़्ज़ा केफे और इजिप्ट में बनी ममी व इजिप्ट की पुरानी सभ्यता को देखकर लोगों के आश्चर्य की सीमा नहीं रही। बच्चों ने सभी देशों में घूम -घूमकर बहुत आनन्द लिया।
विभिन्न ऐक्टिवीटी की जापान में जापानी पंखे, जापानी काइट , इटली मे रंगीन पास्ता ,ज्वेलरी व आई मास्क बनाए। इजिप्ट में पहुँचते ही बच्चे फ्रेरो और क्लीओ पात्रा क्रॉऊन पहन कर बच्चे राजा-रानी से लगने लगे। सारी चीजें बच्चांे ने बनाई व साथ ले कर गए। अभिभावक अपने बच्चों की प्रसन्नता व विद्यालय का उत्साह देखकर दंग रह गये और अतिप्रसन हुए। नीरजा मोदी स्कूल की निदेशक साक्षी सोजतिया तथा प्रिंसिपल शुभा गोविल ने सभी आगंतुकों का तहे दिल से स्वागत किया। कार्निवल .का आनन्द शहर वासी रविवार को प्रातः 10 बजे से उठा सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.